फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक समारोह से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर हाजीगंज निवासी अक्षय कुमार गौतम रविवार शाम अपने साथी भुवाल के साथ बाइक से तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने बाघराय थाना क्षेत्र के नेवादा टेकीपट्टी गांव आए थे।
विज्ञापन

तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद रात करीब एक बजे दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में बाघराय के कल्यानगढ़ नहर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में जा गिरी। इससे मौके पर ही अक्षय कुमार की मौत हो गई। घायल भुवाल ने हादसे की सूचना अपने पिता लल्लू को दी। इस पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घायल भुवाल को प्रयागराज के होलागढ़ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें