ट्रक के घर में घुसने के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सराय बहेलिया भागकर पहुंचे अफसर
नगर कोतवाली के सराय बहेलिया गांव में बेकाबू ट्रक मकान के भीतर घुसने से 3 लोगों के मौत की खबर मिलते ही पुलिस अफसर भाग कर मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजने के साथी मकान के भीतर घुसे ट्रक को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत रहे।
सराय बहेलिया में बेकाबू ट्रक जब्बार के मकान में घुसने से हुई 3 लोगों की मौत से कोहराम मचा रहा। परिवार के लोगों की चित्कार से हर कोई बेल जा रहा था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्रा, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता समेत कोतवाली पुलिस घटना से पीड़ित परिवार की मदद करने में जुटे रहे। इस दौरान परिवार के लोगों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। घटना के बाद भागे चालक की पुलिसकर्मी तलाश करते रहे।