मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विभागीय अधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया है। अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। - डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
शहर में लगी होर्डिंग्स से जूनियर बार व अधिवक्ताओं का कोई लेना देना नहीं है। अराजकतत्वों की साजिश का हिस्सा यह कृत्य हो सकता है। - संतोष नारायण मिश्रा, महामंत्री जूबाए
मामला संज्ञान में आया है लेकिन होर्डिंग्स लगाने वालों ने कोई अनुमति भी नहीं ली है। इस तरह का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - राम अचल कुरील, ईओ नगर पालिका
मामला संज्ञान में है। अधिवक्ताओं ने लिखकर भी दिया है कि उनकी ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया। ऐसा करने वालों की तलाश की जा रही है। - विद्यासागर मिश्र, एएसपी पूर्वी