बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराई, सगे भाई समेत चार घायलउड़ैयाडीह। बेकाबू कार बिजली के पोल से टकरा गई। इससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद जौनपुर के देवरिया निवासी अरमान (30), अपने सगे भाई अल्ताफ (23) व गांव के मुकर्रम (23) और अल्ताफ (22) के साथ अहमदाबाद से कार लेकर घर आ रहा था। पट्टी- प्रतापगढ़ मार्ग पर तरदहा गांव के करीब शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे विद्युत उपकेंद्र के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। यह देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को पट्टी सीएचसी पहुंचाया। जहां सभी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अरमान की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।