फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
शहर से घर लौटते समय बेकाबू बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे चालक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जेठवारा निवासी हजरत अली (48) पुत्र सिराजुल मंगलवार की रात अपने साथी शाकिर (35) के साथ किसी काम से शहर आया था। यहां से बोलेरो लेकर देर रात वह घर लौट रहा था। रात में बोलेरो की रफ्तार तेज थी। गांव के पास ही अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बोलेरो में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। दोनों गाड़ी के नीचे दबे थे। उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे। पीछे से परिजन भी अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने हजरत को मृत घोषित कर दिया। शाकिर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हजरत की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें