फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होगी। गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटर पर जाकर अल्ट्रासाउंड जांच नहीं करानी पड़ेगी। महिला आयोग की सदस्य प्रतिभाग कुशवाहा ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान अस्पताल में जांच नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को एक माह के अंदर अल्ट्रासाउंड व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा सोमवार को महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सीएमएस को सप्ताह भर के अंदर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था करने के लिए सीएमएस को निर्देश दिया। अभी गर्भवती महिलाओं को पुरुष अस्पताल में जाकर जांच करानी पड़ रही है।
बेघर हुई महिला ने लगाई न्याय की गुहार
राज्य महिला आयोग की सदस्य से मिलने एक महिला पहुंच गई। नीलम ने बताया कि पिता हरिश्चंद्र वर्मा ने उसकी शादी लखनऊ के ज्ञान विहार निवासी राजकुमार के साथ की थी। बीते 19 सितंबर को पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके में रहने को ठिकाना नहीं मिल रहा है। इस समय बेघर हो गई है। रात में पड़ रही ठंड में दो बच्चों को लेकर दर-दर की ठोकर खा रही है। महिला आयोग की सदस्य ने उसे आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें