फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में बंद रहा उड़ैयाडीह बाजार, पुलिस और पीएसी तैनात

Mon, 22 Dec 2025 12:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh News : सात साल की मासूम के साथ घिनौनी हरकत करने के विरोध में सोमवार को उड़ैयाडीह बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने दुकानें बंद करके विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। ऐहतियात के तौर पर बाजार में पुलिस और पीएसी फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ के आश्वासन पर दुकानें खोली गईं। बाजार करीब साढ़े 12 बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन
उड़ैयाडीह बाजार में लोगों को समझाते सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ में पट्टी इलाके के उड़ैयाडीह बाजार में स्थित तनावपूर्ण हो गई है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में व्यापारी आक्रोशित हो गए हैं। सोमवार को व्यपारियों ने बाजार बंद करके विरोध दर्ज किया। आक्रोश और तनाव को देखते हुए पूरे बाजार में भारी पैमाने पर पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण पुलिस और भी ऐतिहात बरत रही है। 

विज्ञापन


शनिवार की शाम को बाजार निकली एक सात साल की बच्ची के साथ दूसरे समुदाय के 32 साल के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला था। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची ने युवक की करतूत परिजनों को बताई तो लोग सन्न रह गए। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के दूसरे समुदाय के होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार को बाजार बंद करके विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के आश्ववासन पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। फिलहाल आक्रोश बरकार है। दुकानें दोपहर करीब 12.30 बजे तक बंद रहीं। सीओ ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन




विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में व्यापरियों ने उड़ैयाडीह बाजार बंद कर जताया विरोध। - फोटो : संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें