गोपसहसा उपकेंद्र के रसूलपुर बड़गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप लटक रहे विद्युत लाइन की चपेट में आकर दो युवक झुलस गए। दोनों डीजे वाहन लेकर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोनों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
कौशाम्बी कोतवाली के बैगवां निवासी राहुल (20) व नितिन (22) डीजे वाहन पर काम करते हैं। शुक्रवार को वह डीजे से लेकर कपरवारा गांव पूजा में शामिल होने जा रहे थे। रसूलपुर बड़गांव प्राथमिक स्कूल के पास लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। घटना देख पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अवर अभियंता शंकर लाल का कहना है कि तार ढीला होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल वह उसे ठीक करवाएंगे।