फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 22 Apr 2023 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव के मोड़ पर शनिवार की रात तेज रफ्तार दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक बताई गई है। हादसे के बाद एक बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in pratapgarh - फोटो : Pratapgarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव के मोड़ पर शनिवार की रात तेज रफ्तार दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक बताई गई है। हादसे के बाद एक बाइक में आग लग गई। तीनों बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कालेज भेजा था। घटना की जानकारी से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। हादसे के बाद दो घरों में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव का अदनान 19 शनिवार की रात साथी मोहम्मद अनस 17 के साथ अपाचे बाइक से किशुनगंज बाजार दोस्त को ईद की बधाई देने जा रहा था। क्षेत्र के मंदाह गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे कंधई के इटवा गांव के विनोद पाल 35 की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

दोनों बाइक तेज रफ्तार में टकराई थीं, इसकी वजह से अदनान की बाइक में आग लग गई थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे तो पुलिस भी पहुंच गई। आनन- फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अदनान व विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अनस की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर युवकों और किशोर के परिजन रोते बिलखते मेडिकल काॅलेज पहुंचे। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दोनों शव कब्जे में लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें