फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रैक दोहरीकरण का काम नहीं हुआ प्रारंभ, कैसे फर्राटा भरेंगी ट्रेनें

Sat, 22 Apr 2023 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक दोहरीकरण का काम नहीं हुआ प्रारंभ, कैसे फर्राटा भरेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

जिम्मेदार बने हैं अंजान, अब तक शुरू हो जाना था ट्रैक बिछाने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जंधई से प्रतापगढ़ के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा होना है, लेकिन अभी निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं हो सका। 52 किमी लंबी दूरी ट्रैक दोहरीकरण का कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है।
गौरीगंज से जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2018 में दिया था। गौरीगंज से प्रतापगढ़ के बीच ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। अब दिसंबर 2023 तक प्रतापगढ़-जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड ने कार्यदायी संस्था को जिम्मेेदारी दी है।
विज्ञापन

अभी तक कार्यदायी संस्था ट्रैक बिछाने का कार्य ही शुरू नहीं किया है। ऐसे में 52 किमी की दूरी आठ माह में पूरा कर पाना कार्यदायी संस्था के लिए आसान नहीं होगा। अफसर भी इससे पूरी तरह से अंजान बने हैं। प्रतापगढ़ के एडीएन हो या फिर जेई कुछ भी बोलने से इनकार कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीआरएम के जन सूचना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। पुल और पुलिया का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था को नया ट्रैक बिछाने का ही कार्य दिया गया है, जो बाकी है। उम्मीद है कि दिसंबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें