फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसों में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
Two youths died in accidents
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी जोगापुर निवासी शहजादे (20) सोमवार की देर रात कपूर चौराहा स्थित एक मैरिज हाल से बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर बाबागंज के करीब सामने से आई दूसरी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे शहजादे सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसे ट्रक रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरी ओर रानीगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव निवासी राम शिरोमणि गौतम (48) मंगलवार की देर शाम स्थानीय बाजार सब्जी लेने के लिए साइकिल से गया था। सब्जी लेकर घर लौटते समय दरियापुर पावर हाउस के पास वाराणसी की ओर से आ रही बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें