फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : लाखों रुपये के अमेरिकन गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने पकड़ा

Sat, 08 Nov 2025 11:14 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने कधंई थाना क्षेत्र के करमाही गांव के दो युवकों को लाखों रुपये के आर्गेनिक अमेरिकन गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने कधंई थाना क्षेत्र के करमाही गांव के दो युवकों को लाखों रुपये के आर्गेनिक अमेरिकन गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  के बाद जेल भेज दिया गया। लखनऊ के मड़ियांव थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई कि प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला से दो युवक गुजरात के सूरत शहर के एक कार में सवार दो युवक आर्गेनिक अमेरिकन गांजा बेचने लखनऊ आ रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताए गए स्थान पर पहुंची, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात नौ बजे लखनऊ पुलिस को दोबारा मुखबिर ने बताया कि गोरखपुर जिले के एक गाजा तस्कर जिसका नाम प्रनीत तिवारी उर्फ प्रसन्न व अभिषेक यादव को बेचने वाले हैं। बाराबंकी पुलिस व लखनऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों गांजा तस्कर दबोच लिए गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गोरखपुर जिले का प्रनीत उर्फ प्रवीण तिवारी उर्फ प्रसन्न अपनी चार पहिया वाहन पर दरोगा की कैप आगे रखकर फर्जी पुलिस बनकर अवैध तरीके से विदेशी गांजा के साथ अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करता है।

उसी के कहने पर गुजरात के सूरत शहर से गांजा लाकर बेचते हैं। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवक के पास से चार महंगे मोबाइल व गुजरात राज्य की एक कार को बरामद कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए दोनों युवक कधंई थाना क्षेत्र के करमाही गांव के सूरज सिंह, सत्यम सिंह है। इस घटना के बाद कधंई पुलिस भी आसपास के अवैध गांजा बेचने वालों की तालाश शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लखनऊ पुलिस ने फोन से पकड़े गए दोनों आरोपी की जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें