फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अलग-अलग गांव की दो युवतियों ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को दो अलग-अलग गांवों से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आईं। दो युवतियों ने अज्ञात कारणों से फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के पड़वासी गांव निवासी अनिल ओझा की बीस वर्षीय बेटी सुहानी को किसी बात को लेकर परिजनों ने डाट दिया। इससे नाराज होकर उसने घर के दूसरे तल पर साड़ी के सहारे पंखे के चुल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी।
लीलापुर प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रमऊ तेजगढ़ निवासी दिनेश की बीस वर्षीय पुत्री रेशमी का रविवार रात घर के अंदर शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों मामलों में कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि दोनों युवतियों ने फांसी लगाई है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें