फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तालाब में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर के रामापुर गुड़िया तालाब में रविवार को नहाने के दौरान दो किशोर डूबने लगे। एक को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन उसका साथी डूब गया। गहरे पानी में समा जाने के कारण उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां रोते हुए बेसुध हो गई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के खुशहालगढ़ निवासी प्रशांत यादव मुंबई में रहकर टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उनका इकलौता 17 वर्षीय बेटा प्रियांशु उर्फ अमन चिरकुट्टी स्थित मॉडर्न साइंस कॉलेज में इंटर का छात्र था। रविवार को वह अपने एक साथी के साथ साइकिल से रामापुर आया था। रामापुर बाजार के बगल स्थित गुड़िया तालाब में कई लोग टायर के सहारे नहा रहे थे। यह देख वे दोनों भी नहाने लगे। अचानक वे गहरे पानी में समाकर डूबने लगे। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने प्लास्टिक की पाइप फेंककर एक किशोर को बचा लिया। जबकि प्रियांशु उर्फ अमन डूब गया। बचकर निकला साथी मौके से भाग निकला। आसपास के लोग डूबे छात्र को निकालने के लिए कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद तालाब में डूबे प्रियांशु को खोज निकाला। आनन-फानन में उसे गौरा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मां नीलम बेटे का शव देख रोते हुए बेसुध हो गई। दोनों बहनें भी भाई की मौत पर बिलखती रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें