फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की धनराशि हजम करने वाले दो सचिव निलंबित 

Thu, 14 Mar 2019 11:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
निलंबित 
विज्ञापन
 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की बिक्री कर जेब भरने वाले दो सचिवों को गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक सचिव का बचाव करने पर  जिला सहकारी बैंक ढखवा के प्रबंधक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से जिले के सचिवों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


साधन सहकारी समितियों पर तैनात सचिव विभाग की साख गिराने पर तुले हुए हैं। यूरिया खाद की बिक्री करने वाले सचिवों ने विभाग में रुपये जमा करने के बजाए हिसाब देने से हाथ खड़े कर दिए। विभागीय जांच में गबन का खुलासा होने पर दो सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। सदर विकास खंड के साधन सहकारी समिति सुखपालनगर में तैनात सचिव संजय सरोज ने यूरिया की 82 बोरी खाद तो बेच दी, मगर विभाग में  24,600 रुपये नहीं जमा किए।

उधर, आसपुर देवसरा विकास खंड की साधन सहकारी समिति हरि का पूरा में तैनात रहे सचिव राम पदारथ यादव को 8.50 लाख रुपये का गबन करने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक डीआर सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समिति हरि का पूरा में तैनात सचिव का बचाव करने पर ढखवा शाखा के प्रबंधक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जो अनियमितता करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें