फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भाग रहे बकरी चोरों का पीछा करने में दो सिपाही घायल

Sat, 06 Jan 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर कस्बा के नया गांव मुन्ना का पुरवा चौक पहाड़पुर में ग्रामीणों की सूचना पर बकरी चोरों का पीछा कर रहे दो सिपाही बाइक फिसलने की वजह से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने फायर भी किया था, लेकिन लोग सावधानी की वजह से बच गए।
विज्ञापन

पहाड़पुर निवासी जगदीश सरोज की छह बकरी और राधेश्याम सोनकर के घर पर बंधी दो बकरी को बृहस्पतिवार की रात कुछ चोर खोल ले गए। जगहट होने पर बकरी चुराकर भाग रहे चोरों का ग्रामीणों ने पीछा किया। आरोप है कि ग्रामीणों पर चोरों ने फायर किया, लेकिन लोग बच गए, उन्हें गोली नहीं लगी।
सूचना पर रात में गश्त कर रहे दो सिपाही भी बाइक से चोरों का पीछा करने लगे। कुछ दूर जाने के बाद बाइक फिसलने से सिपाही संजीव और जगत गिरने से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ जयचंद्र भारती ने बताया कि बकरी चुराकर भाग रहे चोरों का सिपाही पीछा कर करते समय बाइक गिरने से घायल हुए हैं। चोरों ने फायर किया, यह बात गलत है। संवाद
विज्ञापन


पेड़ काटने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कुंडा। वन रेंज कुंडा के वीट प्रभारी छोटे खां ने पुलिस को तहरीर दी। सरियावां गांव निवासी हरिश्चन्द, त्रिलोचन ने एक पेड़ पीपल, एक पेड़ गूलर बगैर किसी परमीशन के काट कर वन अधिनियम कानून का उलंघन किया है। बगैर अनुमति के हरा पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने वीट प्रभारी छोटे खां की तहरीर पर हरिश्चन्द, त्रिलोचन पर मुकदमा दर्ज किया।





गेहूं पिसाने निकला किशोर लापता
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गुलरही बाग आलापुर गांव निवासी राजाराम का बेटा राम सेवक (15) रविवार सुबह घर से गेहूं पिसाने के लिए साइकिल से चक्की के लिए निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
...........



खाना बना रही महिला आग से झुलसी
कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव मंजू (31) शुक्रवार सुबह घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान चूल्हे की लौ की चपेट में उसकी साड़ी भी आ गई। साड़ी में लगी आग को बुझाने के बाद महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद
.........



फोटो -29
एसपी ने किया थाना बाघराय का औचक निरीक्षण
बाघराय। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल शुक्रवार को थाना बाघराय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। एसपी के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों में अफरातफरी गई। एसपी ने बन रहे पुलिस बैरिक को देखा व गुणवत्ता को परखा इसके बाद थाना बाघराय के पीछे खाली पड़ी थाने की जमीन को चिंहित कर थानाध्यक्ष को बाउंड्री बनवाने के निर्देश दिए। उसके बाद अभिलेख रजिस्टर भी देखें व आनलाइन शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी प्राप्त की। लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश देते हुए प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही निस्तारण के लिए पुलिस कर्मी मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करे। देरशाम क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए,लगभग बीस मिनट तक पुलिस कर्मियों की बैठक करके एसपी ने पुलिस कर्मियों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद जिला मुख्यालय के लिए चले गए लगभग एक घंटे थाने में रूककर निरीक्षण किया। संवाद
.........




नायब ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के सहाबपुर गांव निवासी देवेश कुमार मिश्रा ने उच्च न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा कर रखे है। जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को खाली कराया। संवाद।
..............
फोटो -28
घर-घर पहुंच रहा अयोध्या में श्रीराम मंदिर का पूजित अक्षत
कुंडा। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति के संयोजकत्व में घर घर में आमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को अक्षत अभियान के जिला संयोजक जुगनू विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली टीम कुंडा नगर में भ्रमण कर घर घर पहुंच कर लोगों को पूजित अक्षत और चित्र देकर बताया कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अपने घर में विराजने वाले है। इस दिन हम सब मिलकर अपने निकट मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए भगवान श्रीराम के अपने घर आने का जश्न मनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें