फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बल्ली न देने पर ठेकेदार समेत दो लोगों के पैर पर चला दिया कटर

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह में दबंगों के हमले में घायल सूरज गौतम व रमेश गौतम। संवाद
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के मोलनापुर में बल्ली व ठढि़या न देने पर युवक ने ठेकेदार समेत दो लोगों को पैर पर कटर चला दिया। दोनों घायलों के पैर कटने की वजह से लटक गए। इस वारदात से लोग सकते में हैं। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

धनगढ़ सराय छिवलहा निवासी लकड़ी ठेकेदार रमेश गौतम (45) अपने परिवार के सूरज गौतम के साथ मोलनापुर गांव में यूकलिप्टस का बाग खरीदा था। बृहस्पतिवार को वह मजदूरों के साथ पेड़ों की कटाई करा रहा था। आरोप है कि बाग के बगल रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। उसने रमेश से बल्ली व ठढि़या की मांग की। ठेकेदार ने मना करते हुए कहा कि बाद में देखेंगे। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। खुन्नस खाए युवक ने ठेकेदार रमेश गौतम व सूरज गौतम के पैर पर लकड़ी काटने वाली मशीन चला दी। जिससे दोनों का एक-एक पैर आधा कट गया। उनकी चीख सुनकर मजदूर दौड़े तो आरोपी भाग निकला। मजदूरों ने दोनों का कटा पैर बांधकर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी भेजा। जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाल नंदलाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें