फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्पदंश की अलग-अलग घटना में छात्रा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में शनिवार सुबह सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक छात्रा और महिला घायल हो गईं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पूरे बंशीधर निवासी 17 वर्षीय समीक्षा तिवारी शनिवार सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से साइकिल निकाल रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह, भिटार निवासी 45 वर्षीय निर्मला देवी भी शनिवार सुबह लगभग नौ बजे घर के पास घास काट रही थीं। घास काटते समय अचानक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश का एहसास होने पर उनके परिजनों ने भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें