फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुंबई होर्डिंग गिरने से दबकर रानीगंज के दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को मुंबई में तेज आंधी के दौरान होर्डिंग गिरने से दबकर जिले के दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिलते ही घरों में मातम पसर गया। पैतृक घर शव लाने के बजाय परिजनों ने मुंबई में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पट्टी प्रतिनिधि के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के हटवा निवासी हटवा निवासी सचिन यादव (24) घाटकोपर स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। सोमवार शाम तेज आंधी से वहां लगी एक होर्डिंग गिर गई। उसके नीचे कई लोग दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद होर्डिंग में दबे लोगों को मंगलवार सुबह तक बाहर निकाला जा सका। दबे सचिन की सांस चलती देख लोग उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। मुंबई में मौजूद रिश्तेदार सचिन का शव लेकर बुधवार को घर पहुंचे। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसे पांच माह का एक बेटा है। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था।

रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार आमापुर बेर्रा निवासी सतीश बहादुर सिंह (50) मुंबई के नाला सोपारा में रहकर टैक्सी चलाते थे। काफी दिनों से मुंबई में ही परिवार सहित रहने लगे थे। सोमवार को नाला सोपारा से घाटकोपर सवारी छोड़ने के बाद कार में सीएनजी भराने पेट्रोल पंप पर लाइन लगाकर खड़े थे। तूफान के बीच रोड पर लगी होर्डिंग पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ियों पर जा गिरी। उसके नीचे दबने से सतीश की मौत हो गई। परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन मोबाइल बंद होने से उनका पता नहीं चल सका। मलबा हटाने पर सतीश के परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। मृतक सतीश की पत्नी शीला बीमार हैं। इस कारण मुंबई में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके तीन बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें