थाना क्षेत्र के उमरा पट्टी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें 10 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की आंख फूट गई। सभी को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें तीन को एसआरएन रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के उमरापट्टी गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार कौशल कुमार शुक्ल की भूमिधरी जमीन है। उसी के सामने कुछ आबादी की जमीन है। इसी आबादी की जमीन पर सोमवार की सुबह वह बांस गाड़ रहे थे। इस दौरान गांव की ही राजकुमारी पत्नी राजकुमार ने इसका विरोध किया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे।
जमकर हई मारपीट में छोटेलाल पुत्र बल्लू राम की दाहिनी आंख फूट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छोटेलाल पुत्र बल्लूराम, द्वारिका पुत्र छोटेलाल, गुड्डी देवी पत्नी विनोद, मंजू पत्नी ब्रजेश, राजकुमार पुत्र श्यामलाल, राजकुमारी पत्नी राजकुमार, मंजी पुत्री छोटेलाल, विनोद पुत्र नथई, बृजेश पुत्र नथयी गको बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसमें छोटेलाल, द्वारिका प्रसाद व गुड्डी देवी को एसआरएन रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष से रामलखन पुत्र भल्लू हरिजन ने छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर उमरापट्टी गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।