प्रतापगढ़ में लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। शराब कारोबारी अखिलेश सिंह के ठेका मैनेजर से रविवार को दिनदहाड़े दो लाख की लूट हो गई।
बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। कंधई थाना क्षेत्र के भर्तीपुर गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है।