फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Wed, 31 May 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क दुर्घटनाओं में व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुवंसा संवाददाता के अनुसार फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला निवासी राम कुशल चौरसिया उर्फ बाजा चौरसिया (48) ने फतनपुर नहर के पास भवन निर्माण सामग्री की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की सुबह वह साइकिल से दुकान के लिए निकला था।
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर बादशाहपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह साइकिल समेत गिरकर घायल हो गया। फतनपुर बाजार के व्यापारियों ने उसे गौरा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राम कुशल के दो बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

बीरापुर संवाददाता के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी हरिकेश पांडेय (40) दिव्यांग था। वह चाय की दुकान खोलकर परिवार का भरण पोषण करता था। गांव के धीरज तिवारी की बरात सोमवार को कोपा राजगढ़ गई थी। हरिकेश अपनी स्कूटी से बरात गया था। रात में ही वह घर के लिए निकल पड़ा।
राजापुर खरहर के करीब अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीछे आ रहे गांव के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।



व्यापारियों में आक्रोश
फतनपुर में मंगलवार को व्यापारी रामकुशल चौरसिया की हादसे में मौत से लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से हादसों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। जल्द ही व्यापार मंडल की ओर से जिला प्रशासन से मिलकर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इंतजाम की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें