सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीया जलाने की अपील पर अभद्र टिप्पणी को लेकर शिकायत के बाद पुलिस ने वाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
धार्मिक भावनाओं को भड़काने, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ निषेधाज्ञा उल्लंघन का केस दर्ज कर पुलिस ने ग्रुप एडमिन समेत दो लोगों को जेल भेज दिया।
एसडीएम पट्टी को शिकायत मिली थी कि एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पीएम की अपील को लेकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। जिससे तनाव फैल सकता है।
विज्ञापन
उनकी सूचना पर सक्रिय हुए कोतवाल व्हाट्स ग्रुप एडमिन विकास पाल पुत्र वृजमोहन पाल निवासी औराइन तथा मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद नन्हे निवासी रायपुर व फारुख निवासी दशरथपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपी विकास व मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।