फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो दिन शेष, कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े छह संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा जनपद के 200 केंद्रों पर 24 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा से एक सप्ताह पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक छह संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से नहीं जुड़ सके हैं। जिस कारण इन केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से नहीं हो पा रही है। जबकि परीक्षा को महज दो दिन शेष रह गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी छह केंद्रों के प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही केंद्राध्यक्षों को चेतावनी दी है कि सीसीटीवी ऑनलाइन नहीं होने पर उप्र परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाए गए बैजनाथ प्रसाद ओझा मादूपुर, बासुदेव जनता इंटर कॉलेज शुक्लानगर भावनगर डेरवा, डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज दुर्गागंज जयरामपुर, सुखराज सिंह इंटर कॉलेज बिच्छूर, कौशलेंद्र इंटर कॉलेज मनगढ़, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजेश चंद्र कौशिक इंटर कॉलेज नसीर के प्रधानाचार्यों ने सीसीटीवी कैमरा, राउटर एवं डीवीआर की यूजर आईडी और पासवर्ड कंट्रोल रूम को उपलब्ध नहीं कराया है।
जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्ती बरतते हुए प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही बरत रहे केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों के विरुद्ध उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के अतंर्गत कार्रवाई की जाएगी।
जिसमें 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक जुर्माना, संपत्ति कुर्क तथा आजीवन कारावास का प्रावधान है। डीआईओएस ने संबंधित केंद्राध्यक्षों को तत्काल सीसीटीवी ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें