फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सई नदी में दिखे दो मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के चिलबिला स्थित सच्चा बाबा आश्रम और चांदमारी के समीप सई नदी में मंगलवार को दो मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नगर कोतवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे स्थानीय लोगों ने सई नदी में मगरमच्छ दिखने की सूचना दी। बताया कि मामले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित सई नदी में छोड़ दिया। वहीं रानीगंज वनक्षेत्र के फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा स्टेशन पर देर शाम अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर अजगर को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़वाया। अजगर को वन विभाग की मदद से ड्रम के भीतर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें