फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुत्ते को बचाने में हाईवे पर टकराई दो कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित सराय सागर में कुत्ते को बचाने के चक्कर में दो कार की टक्कर हो गई। हादसे में घायल कार चालकों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रयागराज की तरफ से आ रहे कार चालक ने सराय सागर के समीप सामने से गुजर रहे कुत्ते को देख अचानक ब्रेक लगाया। पीछे से आ रहे कार चालक संदीप यादव की टक्कर सामने रुकी कार से हो गई। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें