फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर आमने-सामने दो कार टकराई, महिला की मौत चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार को दो कारों की टक्कर में महिला की मौत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के अझारा निवासी राकेशचंद्र पांडेय अपनी पत्नी माधुरी पांडेय का प्रयागराज से इलाज कराकर परिवार के साथ घर लौट रहे थे। दूसरी तरफ से पट्टी इलाके के जामताली निवासी शैलेश कुमार मिश्र परिवार सहित होली पर घर जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लीलापुर क्षेत्र के तिना चितरी के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में माधुरी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। करुणा पांडेय (52), आयुषी पांडेय (22), ओम पांडेय (16) और जगदीश दुबे (39) घायल हो गए। आननफानन में घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देख सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना में शैलेश कुमार मिश्र, सीमा, अक्षय व रुचि मिश्रा को कम चोट आई है। लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें