फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आग से जली दो बीघे गेहूं की फसल

विज्ञापन
मंगरौरा ब्लॉक के मलाक गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
विज्ञापन
मंगरौरा ब्लॉक के मलाक ग्राम पंचायत में सोमवार को गेहूं के खेत में आग लग लगे से दो बीघा की फसल जल गई। किसान अजीत प्रताप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, लाल प्रताप सिंह ने गेहूं की फसल की मड़ाई के लिए एक स्थान पर बोझ को एकत्रित कर रखा था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से बोझ में आग लग गई। जब तक किसान पहुंचते, तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों को प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। पट्टी एसडीएम पूर्णेंदू मिश्रा ने बताया कि राजस्व टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें