हथिगवां के भदरी चौराहे के पास पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। पेरवा नारायनपुर निवासी अंकित सरोज के पास से पुलिस ने एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। बिसहिया निवासी देवा सरोज के पास से पुलिस ने चार देसी बम बरामद किए। उपनिरिक्षक संजय कुमार ने हमराहियों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की।
इधर, देल्हूपुर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के साथ देल्हूपुर निवासी राजू यादव को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक शिवपूजन यादव ने हमराहियों के साथ आरोपी को अहिरन बस्ती से पकड़ा। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी सूर्यप्रताप मिश्रा और उनकी पत्नी शकुंतला देवी को पुलिस ने उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। वारंटी शिवप्रताप और शकुंतला की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। उपनिरीक्षक इनामुल अहमद ने हमराहियों के साथ गिरफ्तारी की। संवाद