फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटी-चोखा के कार्यक्रमों से बूथ पर पकड़ बनाने की कोशिश

Sat, 04 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी दलों के प्रत्याशी बूथ पर मजबूत पकड़ बनाने की जोरआजमाइश में जुट गए हैं। सभी दलों के कार्यकर्ता वोटरों को अपने पाले में करने के लिए ढाबों पर पार्टी व गांवों में बाटी-चोखा का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। देर रात तक  विकास के दावे के बीच प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन



लोकसभा चुनाव 12 मई को है। जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी के शीर्षस्तर के नेताओं की जनसभाएं शुरू हो गई हैं। जीत दर्ज करने के लिए सभी माहौल बनाने में जुटे हैं। प्रत्याशी कार्यकर्ताओं संग दिनभर गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा बूथ पर भी मजबूत पकड़ बनाने की पूरी रणनीति बनाई जा रही है। इसकी जिम्मेदारी विधानसभावार सियासी पुरोधाओं को दी गई है।

इसके लिए बूथवार कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। जो युवा वोटरों को लुभाने के लिए ढाबे पर पार्टी दे रहे हैं। जायकेदार व्यंजनों की थाली परोसी जा रही है। इसके अलावा गांवों में बाटी- चोखे का कार्यक्रम भी आयोजित हो रहा है। बाटी चोखे के कार्यक्रम के बीच कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी की वाहवाही कर रहे हैं। लोगों से विकास के वादे भी कर रहे हैं। इसका पूरा खर्च प्रत्याशी उठा रहे हैं। बाटी-चोखा व ढाबे की पार्टी का असर कितना सार्थक होगा यह 23 मई को चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें