फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियों से लदे ट्रक पर गिरा मंगरौरा ब्लाक का प्रवेश द्वार

Sat, 07 Nov 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर। मंगरौरा ब्लाक परिसर में प्रवेश द्वार शुक्रवार को मतपेटियां लादकर जा रहे ट्रक पर गिर पड़ा। हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। वहीं मुख्य मार्ग पर ट्रक के खड़े हो जाने से लंबा जाम लग गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन


ब्लाक से पुरानी मतपेटियों को मुख्यालय भेजने के लिए कर्मचारियों ने ट्रक मंगाया था। ब्लाक परिसर पहुंचे ट्रक पर मतपेटियों को लादकर मुख्यालय के लिए रवाना कर दिया। रास्ते में बने प्रवेश द्वार पर ट्रक से हल्की सी टक्कर लगने पर वह पूरी तरह से उस पर गिर पड़ा। इससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। ट्रक का आधा हिस्सा मुख्य मार्ग पर फंसा होने की वजह से लंबा जाम लग गया।

थोड़ी ही देर में दो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहां से लोगों को निकलने में नाकों चने चबाने पड़े। किसी तरह बाइक सवार वहां से निकल गए, लेकिन बड़े वाहन वहीं फंसे रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। जिससे ट्रक को नहीं हटाया जा सके। इस वजह से देर शाम तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें