फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस चौकी के पास से ट्रक चोरी, बंद होने पर चोर छोड़कर भागे

Tue, 19 Sep 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के करीब सोमवार की रात चोर एक ट्रक चुराकर भाग निकले। कुछ दूरी पर ही चोरी कर ले जाया जा रहा ट्रक बंद हो गया। मजबूर होकर चोर ट्रक छोड़कर भाग निकले। जेठवारा के दिलीप पांडेय के मुताबिक सोमवार की रात उन्होंने ट्रक पुलिस चौकी के निकट जनता इंटर कॉलेज के पास खड़ा किया था। रात में दिलीप की नींद खुली तो ट्रक गायब देख परेशान हो उठा। खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर ट्रक मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक के कागज ले गई। मंगलवार को घटना की शिकायत किसी न करने की शर्त पर पुलिस ने कागज लौटाए। लोगों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती से क्षेत्र में आए दिन चोरी व लूट की घटनाएं हो रही हैं। शिकायतों के निस्तारण पर पुलिस कर्मियों का ध्यान ही नहीं है। वे किसी तरह से मामला बिना लिखापढ़ी के रफादफा कर देते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें