सामग्री उतरते समय ट्रक अनजाने में ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के डर से ट्रक चालक घबराकर ट्रक को आगे बढ़ा गया। इसी दौरान सामने खड़े मजदूर गोविंद पटेल ट्रक के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय रायमती नरियावा गांव में गुरुवार को सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा था तभी जेठवारा थाना क्षेत्र के केवल का पुरवा डेरवा निवासी मजदूर गोविंद पटेल ट्रक पर सड़क निर्माण सामग्री लेकर स्थल पर पहुंचा और मटेरियल उतरवा रहा था।
विज्ञापन
सामग्री उतरते समय ट्रक अनजाने में ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के डर से ट्रक चालक घबराकर ट्रक को आगे बढ़ा गया। इसी दौरान सामने खड़े मजदूर गोविंद पटेल ट्रक के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ठेकेदार और अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में घायल को निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूर काम छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले।