फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मजदूरी मांगने पर ट्रक चालक को पीटकर किया अधमरा, रास्ते में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने हक की मजदूरी की मांग ने ट्रक चालक की जिंदगी निगल ली। ट्रक मालिक समेत तीन ने लोहे की रॉड से पीटकर चालक को घायल कर दिया। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । जबकि अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ के नौढिया गोविंद रसूलपुर निवासी मनोज सोनकर (32) ट्रक चलाता था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे मानिकपुर थाना क्षेत्र के आलापुर बाईपास के पास पहुंचने पर मनोज ने ट्रक मालिक से अपनी मजदूरी मांगी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि ट्रक मालिक जयप्रकाश तिवारी उर्फ मुन्नू और उसके साथी चालक अखिलेश यादव व अन्य ने लोहे की रॉड से मनोज पर हमला बोल दिया। घायल मनोज ने फोन पर पत्नी साक्षी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही मनोज की सांसें थम गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पींग गांव निवासी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक मालिक घर छोड़कर फरार

चालक की हत्या के बाद पुलिस की दबिश ट्रक मालिक जयप्रकाश तिवारी के घर पर जारी है। ट्रक मालिक के परिजनों के साथ उसके परिचितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ट्रक मालिक ने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। हालांकि सर्विलांस टीम लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

वर्जन-

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी ट्रक मालिक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें