फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
कोहडौर थाने के निनवठ में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने कोहड़ौर-पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे बाद तहसीलदार के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड निवासी मिठाईलाल (26) मजदूरी का काम करता था। सोमवार दोपहर वह साइकिल से मदाफरपुर बाजार आया था। जहां से सब्जी खरीदकर वह साइकिल से घर जा रहा था। निनवठ गांव के करीब कोहड़ौर की ओर से आ रहे ट्रक ने मिठाईलाल की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। पहिया चढ़ने के कारण मिठाईलाल के चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोकने के बाद चालक को दबोच लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। जब लोगों को पता चला कि चालक को पुलिस साथ थाने ले गई है तो उनका गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने कोहड़ौर-पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर कंधई व कोहड़ौर के अलावा पट्टी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पट्टी तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोहड़ौर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। चालक व ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं।
पुलिस ने जाम लगाने वालों की कराई वीडियोग्राफी, भड़के लोग
साइकिल सवार मिठाईलाल की मौत से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम हटवाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस लोगों की वीडियोग्राफी करने लगी। इससे लोग भड़क उठे। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थानाध्यक्ष से लोगों की जमकर तकरार हुई।
बेटियों के सिर से छिन गया पिता का साया
मिठाईलाल की मौत के बाद दो बेटियों के सिर से साया छिन गया। उसके तीन साल की बेटी क्रांति और एक साल की बेटी शांति है। जो पिता की मौत से अनजान थीं। पत्नी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें