प्रतापगढ़। त्योहार पर घर आए परदेसी वापस नौकरी की तलाश में फिर दिल्ली, मुंबई लौटने लगे हैं। ट्रेनें भी विलंब से संचालित हुईं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी, साकेत एक्सप्रेस में इतनी भीड़ थी कि सीट के लिए यात्री धक्कामुक्की करते नजर आए हैं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि ट्रेनें भी विलंब से संचालित हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे तो दिल्ली-पटना एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। मरुधर एक्सप्रेस एक घंटे, धनबाद स्पेशल दो घंटे, वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। बिहार के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन एक घंटे विलंब से आई।