फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट उड़ा रहे रात की नींद, दिन का सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में शहर और गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार की रात ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट से लोगों की नींद उड़ गई। पूरी रात चली बिजली की आंख-मिचौली से लोग रतजगा करने को मजबूर रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। यहां छह से आठ घंटे बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग ने परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात में उपकेंद्र बाबागंज के पांच फीडरों से करीब दो घंटे बिजली गुल रही। आपूर्ति के बाद 10 से 15 मिनट की ट्रिपिंग ने परेशान किया। यही हाल रूपापुर और चिलबिला उपकेंद्र का भी रहा।
भुपियामऊ उपकेंद्र से बुधवार की सुबह करीब दो घंटे की बिजली कटौती की गई। वहीं, नौ बजे के बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। गर्मी से बेहाल लोग बिजली के इंतजार में घर के बाहर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

अजीत नगर के राम मिलन जायसवाल ने बताया कि बिजली कटौती ने मुश्किल बढ़ा दी है। चिलबिला के राहुल केसरवानी ने बताया कि लोकल फॉल्ट से हो रही बिजली कटौती की कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
वर्जन-
ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड के चलते लोकल फॉल्ट की समस्या आ रही है। तेज हवा और कभी-कभी बारिश के चलते भी ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। समस्या के समाधान के लिए कर्मचारी लगे हैं। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें