फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़-जेठवारा मार्ग पर गिरा पेड़, ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आनादेव में मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से फंसी एम्बुलेन्स।। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के दौरान गुरुवार को सरायआनादेव गांव में प्रतापगढ़-जेठवारा मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे आवागमन ठप हो गया। सड़क के दोनों तरफ पर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, मगर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। वाहनों की कतार में एंबुलेंस में फंसे मरीज जाम में तड़पते रहे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर किसी तरह पेड़ हटाया। करीब दो घंटे बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार को मूसलाधार बारिश से जेठवारा के सरायआनादेव गांव में जेठवारा-प्रतापगढ़ मार्ग पर सुबह करीब 8 बजे पेड़ गिर पड़ा। इससे आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ छोटे- बड़े वाहनों की कतार लग गई। जाम में मरीजों की एंबुलेंस भी फंसी रही। राहगीरों एंव स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, मगर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। यह देख राहगीरों एवं ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला। ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ काटकर रास्ता बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें