फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अभियंता दिवस पर रक्तदान के साथ किया पौधरोपण

विज्ञापन
सिंचाई विभाग डाक बंगले में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते विश्वनाथगंज वि
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में मंगलवार को अभियंता दिवस पर सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में गोष्ठी व रक्तदान शिविर लगा। कार्यक्रम में भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया की जयंती और महासंघ के इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान हवन-पूजन, गोष्ठी व पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल और विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतुल कुमार यादव और संचालन जिला सचिव रविशंकर सिंह ने किया। शिविर में 20 अभियंताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर लीलाधर मिश्रा, विनोद चौरसिया, प्रदीप पटेल, जयप्रकाश गौड़, राजेश कुमार राही, अमरजीत कश्यप और राजूकांत चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें