फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेन लाइन पर गिरा पेड़, आठ घंटे बाधित रही आपूर्ति

Thu, 01 Aug 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह हुई हल्की बारिश के बीच पट्टी के विद्युत केंद्र की मेन लाइन पर पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 11 हजार की लाइन, 33 हजार की लाइन एवं एलटी लाइन प्रभावित हुई। पट्टी की बिजली आठ घंटे तक ठप रही। आधे घंटे के बाद किसी तरीके से मेन लाइन को चालू किया जा सका।
विज्ञापन

तरदहा विद्युत केंद्र से पट्टी विद्युत उपकेंद्र तक मेन लाइन आती है। इस पर बीच में पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से पूरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उसके बाद पट्टी विद्युत उपकेंद्र पर फीडर में कमी के कारण ठप विद्युत आपूर्ति लगभग आठ घंटे बाद चालू हो सकी। इसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान रहे। इसके बाद भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत एसबी प्रसाद ने बताया कि पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई हुई थी। जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें