फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नीभापुर के पास रेलवे पटरी टूटने से जहां-तहां खड़ी हो गईं ट्रेनें

Fri, 09 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर पड़ने वाला नीभापुर स्टेशन के पास रेल पटरी टूटने का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। इस कारण प्रतापगढ़ आने ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, वीएल पैसेंजर और दिल्ली से वाराणसी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस को बादशाहपुर से जंघई के बीच रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन टूटने से वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस 45 मिनट, अमृतसर हावड़ा पंजाबमेल 30 मिनट, वाराणसी- दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटा, मां बेल्हादेवी लखनऊ एक्सप्रेस आधा घंटा, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज संगम तीन तो दिल्ली से मां बेल्हादेवी जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज संगम दो घंटे, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस जहां एक घंटा देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं मां बेल्हादेवी जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे के विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें