मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पर शनिवार को लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से पहुंची। नई दिल्ली, लखनऊ, पंजाब रूट की ट्रेनें सबसे अधिक लेट रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार टर्मिनल एवं गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, चंढीगढ़ एक्सप्रेस आधे घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर एक घंटे एवं व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बारिश और निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों केे संचालन पर असर पड़ रहा है।