फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सहोदरपुर में किराए के कमरे में रहने वाली युवती के साथ एक जुलाई को तमंच के बल पर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ लूटपाट भी की। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी अमेठी में हुई थी। पति ने उसे छोड़ दिया है। अपने बेटे को पढ़ाने के लिए वह शहर के सहोदरपुर में किराए के मकान में रहती है। चिलबिला अचार फैक्ट्री में वह गुजर बसर के लिए काम करती है। पाल कालोनी में रहने वाले किराएदार प्रमोद यादव एक जुलाई को अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसके कमरे में पहुंचा। उन दोनों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका मंगलसूत्र, कान का बाला और छह हजार रुपये छीन लिए। आरोपियों के जाने के बाद उसकी मां आशा से शिकायत किया तो वह धमकाने लगी। दूसरे किरायेदार आरोपी की तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने महेशगंज के बलीपुर के रहने वाले प्रमोद यादव व उसका मां आशा और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें