प्रतापगढ़। शुक्रवार को करीब छह ट्रेनें विलंब रहीं। इससे स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों का गर्मी में बुरा हाल रहा।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 3005 पंजाब मेल 1, हावड़ा जाने वाली मेल 2, पीआरएल पैसेेंजर 4, फैजाबाद पैसेंजर 2 घंटे लेट रही। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस करीब 30 मिनट, दुर्ग एक्सप्रेस 20 मिनट विलंब से प्रतापगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इन ट्रेनों के पैसेंजर समय से स्टेशन पर पहुंच गए थे। सूचना पट्ट पर ट्रेन लेट लिखा देख उनको मायूस होना पड़ा। सहालग का मौसम चल रहा है।
इससे ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। इससे गाड़ियां में बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। लोग खड़े होकर सफर कर रहे हैं। कमोवेश यही स्थिति परिवहन निगम की बसों की है। वहीं स्टेशन पर पानी का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पीने का पानी न मिलने से यात्री परेशान रहे। प्लेटफार्म की टोटियों से पानी नदारत रहा। ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों को पानी की तलाश में बाहर जाना पड़ा।