फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पोषण और टीकाकरण का मिला प्रशिक्षण, शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नव नियुक्त 47 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में पूरा हुआ। प्रशिक्षु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षकों को स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जिले के 17 विकासखंडों में 376 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है। पहले बैच में 47 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अफीम कोठी में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक प्रदर्शक प्रवीण शुक्ला की उपस्थिति में प्रशिक्षक महेश नारायण मिश्रा और पवन पाल ने स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की पहचान के तरीके बताए। पोषण ट्रैकर एप और स्मार्टफोन के प्रयोग करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


0 प्रशिक्षण के दौरान आवास की सुविधा दी गई थी। दोनों समय पर भोजन और नाश्ते की व्यवस्था अफीम कोठी में की गई थी।
शुचिता पांडेय, मंगरौरा
0 प्रशिक्षण के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दी गई है।
श्वेता विश्वकर्मा, रामपुर कांपा
0 प्रशिक्षण स्वास्थ्य और पोषण के प्रति विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी भी दी गई।
नीलेश मिश्रा, मंगरौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें