फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पद्मावत एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन से दिल्ली के लिए जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस से बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे नीलगाय टकरा गई। चिलबिला और जगेशरगंज के बीच हुए हादसे के कारण करीब तीन घंटे ट्रेन खड़ी रही। रेल ट्रैक से नीलगाय के क्षत विक्षत शव का मलबा हटाए जाने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

चिलबिला और जगेशरगंज जंक्शन के बीच नीलगाय रेल ट्रैक पर आ गई। नीलगाय के टकराने से ट्रेन का कप्लर टूटने के साथ इलेक्टि्रक मशीनरी में दिक्कत आ गई। वहीं नीलगाय के क्षत विक्षत शव का मलबा ट्रैक पर ही जमा हो गया। तकनीकी खामियों के साथ मलबे के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।
सूचना मिलने के बाद जगेशरगंज स्टेशन मास्टर विष्णु कुमार पहुंचे। सूचना पर मां बेल्हा देवी जंक्शन से तकनीकी टीम पहुंची। तकनीकी खामियों को दुरूस्त करने के बाद ट्रेन को रवाना करने के लिए तैयार कर लिया गया। हालांकि ट्रैक पर पड़े क्षत विक्षत शव को भी हटाने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

रात करीब 9.35 पर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। हादसे के बाद ट्रेन पर सवार यात्री नीचे उतरकर जानकारी करने लगे। स्टेशन मास्टर विष्णु कुमार ने बताया कि ट्रेन की तकनीकि कमियों को दूर कर रवाना कर दिया गया। ट्रैक पर पड़े नीलगाय के शव को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें