फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ रूट बहाल, आज भी निरस्त रहेंगी आठ ट्रेनें

Wed, 28 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : ghazipur
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़-वाराणसी रेल लाइन पर लोहता और सेवापुरी स्टेशनों पर इंटरलाकिंग कार्य पूरा नहीं होने के कारण गुरुवार को भी रूट बहाल नहीं होगा। आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से ही चलेंगी। रेल प्रशासन ने दावा किया है कि शुक्रवार से ट्रेनें नियमित हो जाएंगी।
विज्ञापन


वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से वाराणसी को जाने और आने वाली पीपी पैसेंजर, गरीब रथ, हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल अप और डाउन,  वाराणसी से नईदिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 29 तक निरस्त किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गुरुवार को परिवर्तित मार्ग पर ट्रेनें चलती रहेंगी, जबकि सुबह वाराणसी से लखनऊ को चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन पूर्व की भांति चलती रहेगी। रेल प्रशासन ने 28 दिसंबर तक आठ ट्रेनों को निरस्त और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया था। मगर सेवापुरी और लोहता के बीच इंटरलाकिंग का कार्य पूरा नहीं होने के कारण गुरुवार को भी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रात-दिन हो रहे निर्माण कार्य से ऐसा नहीं लगता है कि गुरुवार को भी कार्य पूरा हो जाय। अगर निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तो शुक्रवार को भी ट्रेनें निरस्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें