फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन पर मिला वकील के बेटे का शव, सनसनी

Wed, 03 Jun 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड रेलवे क्रासिंग के निकट बुधवार की सुबह पटरी पर एक वकील के बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह का भतीजा था। वह प्रभात एकेडमी में कक्षा 11 का छात्र था। घर से बाबागंज स्थित एक कोचिंग में पढ़ने के लिए निकला था। घटना को लेकर आत्महत्या की चर्चा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कंधई के करमाही गांव के आनंद प्रताप सिंह परिवार के साथ नगर कोतवाली केसिविल लाइंस में रहते हैं। पेशे सेअधिवक्ता आनंद प्रताप सिंह के इकलौते पुत्र अखंड प्रताप सिंह (18) की लाश बुधवार की सुबह जेल रोड रेलवे फाटक के निकट रेल लाइन पर क्षत-विक्षत मिली। प्रतापगढ़ स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी शव को थाने पर ले आई।

मृतक अखंड प्रताप सिंह की जेब से मिली वोटरआईडी के आधार पर पुलिस वालों ने परिजनों को खबर की। खबर पाकर पिता आनंद प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, चाचा भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह व अन्य लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। बाद में वहां से थाने पर पहुंचे और लाश की शिनाख्त की। आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि अखंड कोचिंग पढ़ने के लिए सुबह घर से निकला था। चेहरा देखते ही आनंद प्रताप गश खाकर गिर पड़े । देखते ही देखते सैकड़ों लोग जीआरपी थाने पर पहुंच गए। शव की दशा काफी बिगड़ चुकी थी। कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से कट चुका था। पुलिस के अनुसार लखनऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी से कटकर अखंड प्रताप सिंह की मौत हुई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह काफी देर से रेलवे क्रासिंग के पास घूम-घूमकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। मालगाड़ी आते ही वह उसके सामने कूद गया और कटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। थाने पर जूबाए के पूर्व अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह, प्रभात एकेडमी के प्रिसिंपल प्रभात शर्मा, पूर्व सभासद हरेंद्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, ठेकेदार सतीश सिंह, लेखपाल अंजनी सिंह, शंकु सिंह समेत कई लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें