फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 18 Jun 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की पिटाई से नाराज महिला ने गुरुवार की शाम करीब छह बजे तीन बच्चों के साथ कुंडा के करमअली का पुरवा गांव के पास ऊंचाहार एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। काफी देर तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। रात करीब नौ बजे महिला के पति ने थाने पहुंचकर सूचना दी। तब जाकर शवों की पहचान हुई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक उससे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के चौंसा गांव निवासी विनोद तांगा चलाता है। घर में उसकी पत्नी राजकुमारी (35) के साथ बेटी कल्पना (15), बेटा सचिन (8) और हर्षित (2) रहते थे। बताया जाता है कि विनोद का अपनी भयाहू के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार सुबह भी इसी मामले को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए विनोद ने राजकुमारी की जमकर पिटाई कर दी। नाराज राजकुमारी सुबह करीब दस बजे तीनों बच्चों और घर में बंधी गाय को लेकर निकल गई। विनोद भी तांगा चलाने चला गया। शाम को करीब तीन बजे राजकुमारी घर पहुंची तो पति से उसका फिर विवाद हो गया।

इस पर वह बच्चों और गाय को लेकर करमअली का पुरवा गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे चली गई। पास स्थित बाग में गाय को बांध दिया। काफी देर तक वह बाग में बैठी रही। शाम करीब छह बजे उसने तीनों बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। राहगीरों ने पटरी पर एक साथ चार लोगों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। खबर फैलने पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंची। चारों लोगों के शव क्षतविछत हो चुके थे। पुलिस काफी देर तक उनकी पहचान को लेकर मशक्कत करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शव पटरी से हटवाकर किनारे रखवाया गया। घटना के कारण कानपुर पैसेंजर काफी देर तक रुकी रही।  रात करीब नौ बजे पति के थाने पहुंचने पर चारों के शवों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें