फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेलर ने बाइकसवारों रौंदा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
Trailer collided with two bikes on the highway, one died
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर तवकलपुर गांव के करीब बृहस्पतिवार की शाम बेकाबू ट्रेलर ने दो बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के तवकलपुर गांव के करीब अनियंत्रित ट्रेलर दो बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। आसपास के लोग जब तक समझ पाते। इससे पहले ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इस घटना में प्रयागराज के तुलसीनगर निवासी राजनाराण व दूसरी बाइक सवार रानीगंज के नरसिंहगढ़ गांव निवासी रामनाथ व उसकी साथी कमल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की मदद से सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां कमल बहादुर का परीक्षण कर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामनाथ व राजनारायण की हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें